निकाय चुनाव परिचर्चा एवं बौद्धिक संगोष्ठी संपन्न

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। एकलव्य वेलफेयर सोसाइटी आजमगढ़ यूनिट के तत्वधान में समाजसेवी रमेश निषाद की अध्यक्षता में निकाय चुनाव परिचर्चा एवं बौद्धिक संगोष्ठी का आयोजन एकलव्य घाट पर किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जज केपी निषाद व विशिष्ट अतिथि इं.सरवन निषाद रिटायर्ड गजटेड अधिकारी, रामविलास केवट कमांडर, रामरति नायक रिटायर्ड अधिकारी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, इं.शिव साहनी, संस्थापक अध्यक्ष सोसायटी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन आशा प्रसाद ने किया।
मुख्य अतिथि केपी निषाद ने कहा कि हमारे समाज में अभी भी शिक्षा के प्रति कम जागरूकता है जिसके चलते आज भी समाज के लोग शिक्षा के प्रति गंभीर नहीं हैं। इसलिए हमें अपने समाज को शिक्षा के प्रति जागरूक करना होगा ताकि हमारे समाज का संपूर्ण विकास हो सके। आए हुए सभी अतिथियों का अंगवस्त्रम देकर माल्यार्पण करके स्वागत किया गया। समाजसेवी रमेश निषाद ने सर्व समाज को एकजुट होते हुए आगामी नगर निकाय चुनाव में भागीदारी करने की बात कही। इस अवसर पर हरिलाल सोनकर, सुदामा निषाद, सपना निषाद, रमेश निषाद, मुखराम निषाद, राधेश्याम निषाद, बजरंगी लाल निषाद, राजेंद्र प्रसाद, सनी सोनकर, राजू निषाद, विपिन निषाद, संजय निषाद, विजय शंकर गौड़, अभय प्रसाद निषाद, गोविंदा चौधरी, कल्लू चौधरी, बाड़ू सोनकर आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आगामी निकाय चुनाव के संबंध में परिचर्चा की गई।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *