अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय क्षेत्र के बसहिया स्थित ब्लूमिंग चिल्ड्रेन कॉलेज का दूसरा वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। देवी प्रसाद त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। तत्पश्चात विद्यालय की बच्चियां गरिमा और साथियों द्वारा सरस्वती वंदना, ,गरिमा व सृष्टि द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।
अंशिका द्वारा होली डांस, मजदूर थीम सॉन्ग ड्रामा, एलकेजी की बच्चियों द्वारा लकड़ी की काठी, मुस्कान और साथियों द्वारा झांसी की रानी, आराध्या द्वारा मेरी मां के बराबर कोई नहीं सुना कर लोगो का मन मोह लिया। विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों द्वारा 50 सांस्कृतिक कार्यक्रम व ग्रुप डांस प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण झांसी की रानी पर बच्चों द्वारा ड्रामा की प्रस्तुति रही। मुख्य अतिथि दिनेश सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री हिंदू जागरण मंच तथा विशिष्ट अतिथि रमेश चंद गुप्ता, प्रबंधक ब्लूमिंग चिल्ड्रेन एकेडमी देवरिया पंडित, बसंत लाल श्रीवास्तव, श्रीराम मौर्य, विनीत उपाध्याय, राजेंद्र सिंह, चंद्रजीत तिवारी, आनंद तिवारी, सुनील पांडे, विवेक सिंह, उमेश सिंह रहे। अध्यक्षता देवी प्रकाश त्रिपाठी तथा संचालन दिनेश तिवारी, श्रेया सिंह, श्वेता मिश्रा, रजनीश गौड़ ने किया। प्रबंधक अजीत प्रताप सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अध्यापकों ने अपने जोश और उत्साह के साथ बच्चों में अपनी कला को प्रदर्शित किया है। क्षेत्र में ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जरूरत है जिससे बच्चों के अंदर जो बहुमुखी प्रतिभा है उसका विकास होता रहे। इस मौके पर प्रधानाचार्य विकास यादव, संरक्षक देवी प्रसाद तिवारी, दिनेश तिवारी, अनिल सिंह, विपिन तिवारी, मयंक यादव, महेंद्र यादव, अजय प्रजापति, जामवंत राजभर, विवेक, अश्वनी, पायल, दीक्षा, विनीता, रेखा, दीपा, दीपिका, पूनम, खुशबू, सिम्पा आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद