पूर्व ब्लाक प्रमुख की पुण्यतिथि पर हुआ रक्तदान

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय ब्लाक के ग्राम प्रधानो ने पूर्व प्रमुख फूलपुर स्व.बिरेन्द्र यादव की पुण्य तिथि मनायी गयी। उनकी स्मृति में ब्लाक प्रांगण में वट बृक्ष के नीचे चौपाल चबूतरे का निर्माण कराया गया जिसका लोकार्पण ब्लाक प्रमुख अर्चना यादव, प्रधान संघ सरक्षक लल्लन प्रसाद यादव व मृगांग यादव टाइगर द्वारा किया गया। साथ ही स्व.बिरेन्द्र यादव की पुण्य तिथि पर रक्तदान शिविर लगाकर प्रधानों क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने रक्तदान किया। रक्त दान करने वालो में प्रमुख रूप से प्रमुख पुत्र मृगांग यादव टाइगर, अमित यादव, अध्यक्ष प्रधान संघ राम आसरे यादव, अंकुर यादव सहित अन्य ग्राम प्रधान शामिल हैं। तत्पश्चात क्षेत्र पंचायत सभागार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
सर्व प्रथम सरक्षक प्रधान संघ लल्लन यादव ने धूप दीप जला कर स्व.प्रमुख के चित्र पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात ब्लाक प्रमुख अर्चना यादव ने स्व.बिरेन्द्र यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावुक हो गयी। उनकी आंखे नम हो गयीं। यह दृश्य देख सभागार में उपस्थित समस्त ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्यों के चेहरे गमगीन हो गए। पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष राम सिंगार यादव ने ब्लाक प्रमुख स्व.बिरेन्द्र यादव के ब्यक्तित्व पर बिस्तार से प्रकाश डालते हुए विशेषता का वर्णन किया। पूर्व प्रमुख की बातों को स्मरण करते हुए उनकी आंखें नम हो गयी। एक साथ बीस वर्ष साथ रहकर कार्य करने की बात साझा की। अध्यक्ष अमित यादव ने कहा कि स्व.यादव के साथ तो नहीं रहा पर शिक्षा कार्यकाल से संरक्षण प्राप्त होता रहा। प्रभारी बीडीओ प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि मेरी ग्राम बिकास अधिकारी का कार्यकाल उनके प्रथम ब्लाक प्रमुख कार्यकाल से रहा। पूर्व प्रमुख के साथ रहे। इस अवसर पर गरीब महिलाओं को साड़ी पुरुषों में गमछा और प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्यों को दीवाल घड़ी का बितरण किया गया। इस अवसर पर अखिलेश, बबलू, ओमप्रकाश यादव, वीरेन्द्र यादव, अंजर, लख्खी लाल, अमर सिंह, डब्बू, संदीप, अवधेश गुप्ता, शौरभ चौहान, संजय यादव, बबलू, अरविंद आस्थान, गौरव यादव, जमशेद अहमद, दीपक यादव, सोनू, संजय सिंह, महताब अहमद आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *