अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भारतीय जनता युवा मोर्चा लालगंज द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा। एक बैठक में जिलाध्यक्ष पुष्कर मिश्र ने बताया कि मोदी जी के जन्मदिवस को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में युवा मोर्चा द्वारा बड़े स्तर पर रक्तदान शिविर लगाकर जरूरतमंदों की सेवा की जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील भी किया कि अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें।
जिला प्रवासी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा विद्यामणि सिंह ने भी कहा कि यह कार्यक्रम सेवा और समर्पण की भावना को बढ़ावा देगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत और निष्ठा के साथ जुटने का आह्वान किया, जिससे इस कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके। बैठक में भाजपा युवा मोर्चा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे और इस कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।
रिपोर्ट-आशीष निषाद