ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला सम्पन्न

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय विकास खंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय देवगांव प्रथम में मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय संयुक्त संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम शिक्षा समिति के सदस्य तथा ब्लॉक क्षेत्र के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व प्रभारी प्रधानाध्यापक शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी लालगंज राजकुमार बैठा ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लालगंज उद्धव सिंह सोनू और खंड विकास अधिकारी मनोज शर्मा ने माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की रूपरेखा खंड शिक्षा अधिकारी लालगंज डा. विमल कुमार तिवारी ने विस्तार से प्रस्तुत की।
कार्यक्रम को उद्धव सिंह सोनू, गणतंत्र श्रीवास्तव (एडीओ), डा. सत्यप्रिय सिंह (अध्यक्ष), भूपनारायण सिंह, रामजन्म यादव, आनन्द यादव ‘काजू’ (अध्यक्ष, प्रधान संघ) ने संबोधित किया।
इस अवसर पर रत्नशंकर पांडेय, गंगा प्रसाद यादव, विश्वजीत, शहाबुद्दीन प्रधान, इंद्रसेन सिंह, अमर बहादुर, धनंजय सिंह, अतुल सिंह, संक्रांति सिद्धार्थ, मनीष सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और प्रधान उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *