तरवां आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के चिलबिला ग्राम निवासी अरुण सिंह की पत्नी सविता सिंह ने सोमवार को पल्हना ब्लाक प्रमुख व उनके समर्थकों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए एसपी व डीआइजी को ज्ञापन सौंप गिरफ्तारी की मांग की।
को लेकर पुलिस अधीक्षक और आजमगढ़ महानिरीक्षक को प्रार्थना पत्र आरोप है कि 25 जुलाई की शाम अरुण सिंह बनारस से अपने गांव आ रहे थे। सरैया मोड़ पर ब्लाक प्रमुख अनुराग सिंह सोनू एवं उनके समर्थकों से कहासुनी और मारपीट हो गई। इसमें अरुण सिंह को गंभीर चोटे आईं। उन्हें मेहनाजपुर से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इसी बीच अनुराग सिंह सोनू की तरफ से अरुण सिंह सहित कई लोगों पर मेहनाजपुर थाना में मुकदमा पंजीकृत करा दिया गया। अरुण सिंह की पत्नी सविता सिंह ने पुलिस अफसरों को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई और बताया गया कि उनके पति को मारपीटकर उल्टा ही झूठे मुकदमा में फंसा दिया गया।
रिपोर्ट-दीपक सिंह