उत्कृष्ट कार्य के लिए बीएलओ सम्मानित

शेयर करे

निजामाबाद आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील प्रांगण में मंगलवार को सुबह ग्यारह बजे भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में जारी विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के क्रम में विधान सभा 348 निजामाबाद में बूथ संख्या 289 प्राथमिक विद्यालय नेवादा कक्ष संख्या एक के बीएलओ परविंद कुमार सिंह द्वारा शत प्रतिशत मतदाताओं का गणना प्रपत्र वितरण करने के साथ प्राप्त कर उसे ऐप पर फीड कर दिया गया। उक्त कार्य में किए गए उत्कृष्ण प्रदर्शन हेतु उपजिलाधिकारी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी निजामाबाद चंद्रप्रकाश सिंह द्वारा प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुपरवाइजर, एइआरओ, खंड शिक्षा अधिकारी मिर्जापुर व नायब तहसीलदार नीरज कुमार त्रिपाठी मौजूद रहे।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *