निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। निजामाबाद तहसील क्षेत्र में आज शनिवार को सुबह ग्यारह बजे से दोपहर दो बजे तक तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों में प्रजापति समाज के जरूरत मंद लोगों को कम्बल वितरित किया गया। यह कम्बल वितरण मुलराजपुर, अबडीहा, गौसपुर, खुटौली, मौना आदि गांव में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के संयोजक राम गनेश प्रजापति ने की। इस अवसर पर राम गणेश प्रजापति ने कहा कि मानवता कि सेवा करना सबसे बड़ा कार्य है। इस समय ठंड में निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांव में लगातार जरूरत मंद लोगों को कम्बल वितरण किया जा रहा है। उन्होंने ने कहा कि इस समय ठंड में कम्बल वितरण करना बहुत ही नेक कार्य है। इस नेक कार्य को करने से मन को भी शांति मिलती है ऐसे आयोजनों से जरुरतमंद लोगों को सहारा मिलता है। हर सामर्थ्य वान व्यक्ति को इस प्रकार का नेक कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के नेता राम गणेश प्रजापति, क्षेत्र पंचायत सदस्य अनिल कुमार प्रजापति, दीपक प्रजापति आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र