जरुरतमंदों में बांटे गये कम्बल

शेयर करे

लालगंज आजमगढ (सृष्टिमीडिया़)। शीत लहर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मसीरपुर के पूर्व प्रधान योगेश सिंह ने 100 गरीबों को कंबल वितरित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के पूर्व क्षेत्रीय संयोजक एवं पूर्व प्रधानाचार्य ओम प्रकाश सिंह रहे।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि शीत लहर के बढ़ते हुए प्रकोप को देखते हुए पूर्व प्रधान योगेश सिंह ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित करके सराहनीय कार्य किया। गरीबों की सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है। सेवा को समर्पित योगेश सिंह की जितनी भी प्रशंसा की जाय वह कम है। भाजपा नेता वह प्रधान योगेश सिंह ने कहा कि मैं प्रत्येक वर्ष गरीबों की मदद करता हूं। गरीबों की सेवा करने में मुझे असीम सुख का अनुभव होता है। इस अवसर पर पूर्व प्रधान योगेश सिंह, संतोष यादव, दुर्गेश सिंह, प्रधान शीला सरोज,गुड्डू सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
सरायमीर प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत सरायमीर के पठान टोला मोहल्ले में नफीस अहमद अपने आवास पर जरूरतमंदों में बांटे कंबल। इस दौरान मोहल्ला गढ़वा, खुदकास्ता, सेराजी का पूरा, नईबाज़ार, तलिया, पूनापोखर, पठान टोला, पूराना थाना सहित अन्य मोहल्लो से आए जरूरतमंद महिलाओं एवं पुरुषों को लगभग 500 कम्बल का वितरण किया गया। कंबल पाकर गरीब असहाय लोगों के चेहरे पर खुशी की झलक देखने को मिली।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद/अबूबशर आजमी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *