ठंड को देखते हुए असहायों में बांटा कम्बल

शेयर करे

रानी की सराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के कोटवा मंे आयोजित कार्यक्रम में ढाई सौ असहाय लोगांे मंे कंबल वितरित किया गया। संयोजक पप्पू यादव ने कहा कि सच्ची सेवा पात्र लोगांे की मदद में ही होती है। जरुरतमंदों के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। इस दौरान मौजूद 250 लोगों को कबंल दिया गया। कंबल पाकर लोग प्रसन्न नजर आये। इस दौरान काशीनाथ यादव, बृजेश कुमार, लालजी, रामनाथ, त्रिलोकी, श्यामनाथ, राममूरत आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *