आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। कांग्रेस द्वारा अंतर्राष्ट्रीय एआई समिट का विरोध करने पर भाजयुमो ने कांग्रेस का पुतला फूंका तथा जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। अंतरराष्ट्रीय एआई समिट में देश की छवि धूमिल करने का कांग्रेस पर आरोप लगाया।
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कहा कि उक्त प्रकरण की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच करायी जाय। दोषियों के विरूद्ध विधि सम्मत कठोर कार्रवाई की जाय। भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु प्रभावीकदम उठाया जाय। जिलाध्यक्ष निखिल राय ने कहा कि आज भारत तकनीकी नवाचार और डिजिटल क्रांति के क्षेत्र में विश्व मंच पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रहा है। ऐसे गौरवपूर्ण अवसर पर देश को बदनाम करने का प्रयास अत्यंत निन्दनीय है। युवा मोर्चा इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगा।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह ‘रिंकू’, जिला महामंत्री गौतम राय, सुशील जायसवाल, रवि यादव, अंकित यादव, मनीष गुप्ता, नगर अध्यक्ष आकाश गुप्ता, अखंड प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार