सृष्टिमीडिया अतरौलिया (आजमगढ़)। आजादी के अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर जिला लालगंज की एक बैठक का आयोजन युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नीरज तिवारी के नेतृत्व में निरीक्षण भवन अतरौलिया में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि विद्यामणि सिंह क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत श्यामा प्रसाद मुखर्जी व दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। मुख्य अतिथि बिद्यामणि सिंह ने बताया कि लालगंज जनपद में हर-घर तिरंगा अभियान जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में मनाया जा रहा है उस कार्यक्रम के तहत एक बैठक के लिए लालगंज आया था। यहां बैठक के दौरान युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पूरे लालगंज जनपद के सभी 22 मंडल में हमारे युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सभी के घरों पर आम जनमानस से आवाहन करेंगे और उनके घर जाएंगे और इस अभियान में हम लोगों का जो पड़ाव है हम लोग समाज से जनता से झंडा लेंगे और उसको लेकर तिरंगा यात्रा निकालेंगे। युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नीरज तिवारी ने बताया कि आजादी के 75वें महोत्सव का अभियान चल रहा है उसमें सभी लोग अपने घर पर तिरंगा लगाएं। इस मौके पर सुनील पांडे, अंकुर राय, विनीत सिंह, अभिषेक सिंह बॉबी, जय किशन पांडे, अनुज उपाध्याय एवं लालगंज के समस्त मंडल अध्यक्ष महामंत्री मौजूद रहे। रानी की सराय प्रतिनिधि के अनुसार कृषि महाविद्यालय कोटवा में एक अगस्त से 15 अगस्त तक स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जोकि महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. धीरेन्द्र कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में चल रहा है। इस दौरान सभी ने महाविद्यालय परिसर के चारो तरफ सफाई की और वातावरण को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया। साथ ही महाविद्यालय द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का मानना था कि साफ-सफाई, ईश्वर भक्ति के बराबर है और इसलिए उन्होंने लोगों को स्वच्छता बनाए रखने संबंधी शिक्षा दी थी और देश को एक उत्कृष्ट संदेश दिया था। इसके साथ ही आजादी का अमृत महोत्वस के तहत सरकार 13 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम की शुरुआत करने जा रही है। कार्यक्रम में महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापक डॉ.रेनू गंगवार मौजूद रही।
रिपोर्ट-आशीष निषाद