पवई आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। आजादी पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को भारतीय जनता पार्टी ने धूमधाम से तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में शामिल पदाधिकारी और कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा ध्वज लेकर निकले।
आयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा ने किया। तिरंगा यात्रा शीतला माता मंदिर से दोपहर तीन बजे शुरू हुई जो पवई बाजार, मिल्कीपुर रोड होते हुए विकास खंड कार्यालय पहुंची जहां यात्रा का समापन हुआ। यात्रा का नगर के विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
समापन पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय ने संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा यात्रा निकालने का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रभक्ति जगाना है। संगठन के कार्यकर्ता हर घर पर तिरंगा ध्वज फहराने के लिए अभियान चलाएं। उन्होंने कहा कि संगठन आजादी के पर्व को लेकर पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाल रहा है। इसे लेकर गांव से शहर तक प्रत्येक घर पर तिरंगा ध्वज लहराना है। देश जब गुलाम था तब अंग्रेजों ने भारत के लोगों पर अत्याचार किया था। देश के बहादुर महापुरुषों ने बलिदान देकर देश को आजादी दिलाई। स्वतंत्रता दिवस अपने में गौरव का अनुभव करने और कराने का दिन है।
इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, रामसागर राजभर, राहुल अग्रहरि, अनीता सिंह, सारिका सिंह, प्रमोद दुबे, संतोष पांडेय, देवेंद्र सिंह, जय प्रकाश सिंह, दुर्ग विजय सिंह, महेंद्र त्यागी, अशोक यादव, हिमांशु सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-नरसिंह