माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत देश की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा माहुल मंडल अध्यक्ष गौरव सिंह की अगुआई में बुधवार को बाइक तिरंगा यात्रा निकाली गई। देश की आन बान शान तिरंगा लिए इस यात्रा में भारत माता की जय के नारों की गूंज होती रही।
भाजपा के माहुल मंडल अध्यक्ष गौरव सिंह की अगुआई में सबसे पहले सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता अपनी अपनी बाइक लेकर फुलवरिया बाजार में इकट्ठा हुए। उसके बाद बाईकों का जत्था हाथ में तिरंगा लिए हुए आगे बढ़ा और क्षेत्र की सकतपुर, राजाराम नगर, गनवारा बाजार होते हुए माहुल कस्बे में पहुंचा। कस्बा भ्रमण के बाद पवई रोड तिराहे पर इस यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान लोग भारत माता की जय के नारे लगाते रहे। इस मौके पर पंकज मोहन सोनकर, रानू प्रताप राणा, अमित सिंह, दिलीप सिंह बघेल, हरिकेश गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, सुधीर राजभर, रिंकू राजभर, सुजीत जयसवाल आंसू, आशीष, धरणीधार पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
पवई प्रतिनिधि के अनुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में तिरंगा बाइक यात्रा निकाला गया जो मित्तूपुर हनुमानजी मंदिर से होते हुए पवई बाजार होते हुए ब्लाक परिसर में राष्ट्रगान करने के उपरांत समापत हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवामोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रमोद दुबे एवं संयोजक मनीष द्विवेदी, ने किया। इस मौके पर सहसंयोजक हिमांशु सिंह, विशिष्ट अतिथि मंडल अध्यक्ष राममनी यादव, महामंत्री छोटेलाल मिश्र, देवेन्द्र सिंह, विजय सिंह, सुरेश यादव, शैलेंद्र सिंह, लहुरी राम, रिंटू नेता एवं पदाधिकारी श्याम सुन्दर पांडेय, अर्जुन मिश्र, रामसागर प्रधान, दुर्गेश सिंह, शिवम सिंह, जिलाजीत गौतम, आलोक, राहुल अग्रहरि, आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-श्याम सिंह व नरसिंह यादव