भाजपाइयों ने फंूका राहुल गांधी व तेजस्वी यादव का पुतला

शेयर करे

बूढ़नपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय चौराहे पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रुद्र प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी व तेजस्वी यादव का पुतला फूंक कर विरोध जताया।
मण्डल अध्यक्ष रुद्र प्रकाश शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में इस तरह की ओछी बात करना राहुल गांधी व तेजस्वी यादव को शोभा नहीं देता है। जिनके दामन खुद दागदार हों वह दूसरे के दामन में न झांके। पूर्व मण्डल अध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि इस तरह की टिप्पणी जिम्मेदार नेता को नही करना चाहिए। तत्काल राहुल गांधी को माफी मांगना चाहिए। रिखू पटेल मण्डल उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री के बारे में इस तरह की बात करना राहुल गांधी को शोभा नहीं दे रहा है। इनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए।
इस मौके पर अरविंद कुमार शर्मा, राजेश सिंह, रमाकांत राजभर, दीपक मोदनवाल, जगन्नाथ राजभर, धर्ममनी पांडेय, अभिषेक सिंह, दुर्गेश पांडेय, मनोज सिंह आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-अरविन्द सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *