बनारस की आठों विधानसभा सीटों पर भाजपा ने फिर जमाया कब्जा
वाराणसी (सृष्टि मीडिया)। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में इस बार भी आठों सीटों पर जीत हासिल कर ली है। कुछ विधानसभा सीटों पर सपा की गठबंधन पार्टी ने भाजपा को कड़ी टक्कर दी थी लेकिन अंतिम चरण की मतगणना में यह बात तय हो गई कि जनता ने भाजपा को ही चुना है। मतगणना के पूर्व दिवस तक गठबंधन अपनी जीत का दावा ठोंक रही थी जबकि इसके लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी सहमति जताई थी कि जीत सपा की ही तय है। बनारस का माहौल अधिकारी लग रहा था कि भाजपा की जीत के बाद आठ दिन पहले ही होली का त्यौहार में आ गया है।
बनारसी अंदाज में लगाए ठुमके
बतादे, प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र बनारस में भाजपा की जीत के बाद कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह ढोल नगाड़े बजाए। निरहुआ के बुलडोजर… वाले गाने पर कार्यकर्ता बनारसी अंदाज में ठुमके लगा रहे थे साथ ही वाहनों पर बैठकर भाजपा भाजपा का झंडा लेकर जय भाजपा तय भाजपा का नारा बुलंद कर रहे थे। भाजपा की जीत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जुलूस के दौरान जनता भी तालियां बजाकर अपनी खुशी का इजहार कर रही थी। कार्यकर्ता एक दूसरे को अबीर और गुलाल लगाकर जीत की बधाई दे रहे थे। शहर के प्रमुख चौराहों और थी राहों पर जुलूस की शक्ल में भाजपा कार्यकर्ता जस्ट मनाते नजर आ रहे थे।
भाजपा के जश्न के बीच पुलिस रही मुस्तैद
जानकारी के अनुसार पिंडरा में अवधेश सिंह, सेवापुरी में नीलरतन सिंह पटेल, शिवपुर में अनिल राजभर, अजगरा में त्रिभुवन राम, रोहनिया में सुनील पटेल, वाराणसी उत्तरी में रविंद्र जायसवाल, वाराणसी दक्षिणी में नीलकंठ तिवारी और कैंट विधानसभा में परंपरागत उम्मीदवार सौरभ श्रीवास्तव अपने कार्यकर्ताओं के साथ खुशी मनाते नजर आए। दूसरी तरफ, चुनाव परिणाम आने के बाद पुलिस ने भेलूपुर एसीपी प्रवीण कुमार के नेतृत्व पैदल गश्त की। भेलूपुर थाना क्षेत्र के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों बजरडीहा, रेबड़ी तालाब समेत खोजवां, सोनारपुरा पांडेय हवेली और असि में स्थानीय पुलिस व पैरा मिलिट्री के चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद शांति व्यवस्था को ध्यान रखते हुए सड़क पर उतर आए। सपा के एक प्रत्याशी द्वारा सोशल मीडिया पर जबरदस्ती हराने व पहाड़िया मंडी पहुंचने के आह्वान पर पुलिस ने एहतियातन यह कदम उठाया। पुलिस को सड़क पर देखकर लोगों ने राहत की सांस ली।