मल्लिकार्जुन खड़गे का भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर सिंह पर की आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट चौराहे पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन का विरोध प्रकट किया।
पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग और सांसद नीरज शेखर के साथ अशोभनीय भाषा का प्रयोग से आहत होकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मल्लिकार्जुन खड़गे राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस का पुतला दहन किया। बलराज सिंह कार्य समिति सदस्य भाजपा ने कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह के ऊपर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे ने संसद में जो आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया है उसी को लेकर आजमगढ़ के युवाओं और भाजपा के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है जिसको देखते हुए कलेक्ट्रेट चौराहा पर मल्लिकार्जुन खड़गे के विरोध में रोड पर उतरकर पुतला फूंका गया उन्होंने बताया कि चंद्रशेखर सिंह देश के ऐसे प्रधानमंत्री थे जिन्होंने अपने भारत देश के लिए काफी कुछ किया है जिनके योगदानों को कभी भूलाया नहीं जा सकता साथ ही युवाओं के नेता नीरज शेखर सिंह के लिए आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया है। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य स्वतंत्र सिंह मुन्ना, शशांक सिंह, समर सिंह ,जिला महामंत्री लालगंज, नीरज सिंह, अनंत यादव, हरिवंश मिश्रा, रिंकू सिंह, सौरभ सिंह, मिथिलेश सिंह, मिथिलेश चौरसिया, रमेश राम आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *