अंजानशहीद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सगड़ी तहसील क्षेत्र के रसूलपुर गांव में राजा सुहेलदेव की प्रतिमा का अरुण राजभर ने समारोह पूर्वक भूमि पूजन किया। सुभासपा राष्ट्रीय महासचिव व विधायक ने हुंकार भरते हुए कहा कि भाजपा में सम्मान है। राजा सुहेलदेव के नाम पर आजमगढ़ में विश्वविद्यालय बना है। घोसी उपचुनाव में भाजपा की बड़ी जीत होगी।
रसूलपुर गांव के इंग्लिश मीडियम विद्यालय के सामने समारोह पूर्वक राजा सुहेलदेव का मंदिर स्थापित करने के लिए भूमि पूजन मुख्य अतिथि सुभासपा राष्ट्रीय महासचिव व विधायक अरुण राजभर ने चिन्हित स्थान पर फीता काटकर किया। राजा सुहेलदेव की प्रतिमा रखकर सैकड़ों लोगों के सामने विधि विधान पूर्वक भूमि पूजन कर मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में सम्मान मिला जिससे पुनः भाजपा से गठबंधन हुआ। वहीं आजमगढ़ जनपद में राजा सुहेलदेव के नाम पर विश्वविद्यालय का निर्माण किया जा रहा है जो गौरव की बात है। राजभर समाज को भाजपा ने सम्मान दिया है। उन्होंने घोसी उपचुनाव को लेकर हुंकार भरी कि भाजपा बड़े अंतराल से उपचुनाव जीतेगी। इस अवसर पर प्रदेश व जनपद स्तर के दर्जनों की संख्या में पदाधिकारी सहित वकील चौरसिया, अलगू राजभर, कन्हैया राजभर, गोधन कनौजिया, रामसमुझ राजभर, संतोष राजभर, गुड्डू, बबलू आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन धर्मदेव राजभर व अध्यक्षता गोपाल राजभर ने किया।
रिपोर्ट-फहद खान