आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भारतीय जनता पार्टी लालगंज व आज़मगढ़ के द्वारा शीर्ष नेतृत्व के आह्वाहन पर वोटर चेतना महाअभियान की जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक, सदस्य विधान परिषद उपस्थित रहें।
एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने वोटर चेतना महाअभियान के बारे में कार्यकर्ताओ को बताते हुए कहा कि यह महाअभियान पार्टी ने लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने के लिए चलाया है, जिसमें चुनाव आयोग द्वारा चलाये गए मतदाता पुनरीक्षण में कार्यकर्ता साथियों के साथ लगकर 18 वर्ष की आयु के युवाओं को फॉर्म 6 भरवाकर वोटर बढ़ाना है और ज्यादा से ज्यादा जनप्रतिनिधियों सहित सभी कार्यकर्ताओं को इसमें लगकर कालेजो, सब्जी मंडी में कैम्प लगाकर, लोगों को वोटर बनाना है और अपने मताधिकार का प्रयोग सही जगह करने के लिए सचेत करना है। इस अभियान को भाजपा कई चरणों में चलाकर हर बूथ पर 50 नए वोटर बनाना है। इस अवसर को बूथ स्तर पर मजबूती से चलाना है। इसके लिए सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को इसमें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आजमगढ़ ध्रुव कुमार सिंह ने किया व समापन जिलाध्यक्ष भाजपा लालगंज ऋषिकांत राय ने किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद नीलम सोनकर, घनश्याम पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय, अजय सिंह, अखिलेश मिश्रा गुड्डू, मनोज यादव, कृष्णपाल आदि लोग उपस्थित रहे।