माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय नगर स्थित भाजपा कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष गौरव सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें पार्टी की जीत पर विचार विमर्श किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता रमाकांत मिश्र रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए रमाकांत मिश्र ने कहा कि नगर पंचायत का यह चुनाव सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की परिकल्पना के साथ भाजपा लड़ेगी। जिन्ना समर्थकों के सीने में यह चुनाव कील ठोंकने का काम करेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील किया कि एक जुट होकर पार्टी प्रत्याशियों को जिताने के लिए तन मन से अभी से लग जांय। इस मौके पर नगर पंचाएत माहुल के संयोजक विष्णु कांत पाण्डेय, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रानू प्रताप राणा, जिला मंत्री दिलीप सिंह, हरिकेश गुप्ता सुजीत जायसवाल आंसू, धरणीधर पांडेय, बृजेश मौर्य, सूबेदार प्रजापति, संजय मोदनवाल, शशिकान्त पाण्डेय, कौशल गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-श्यामसिंह