आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित नेहरू हाल सभागार में आजमगढ़ विधानसभा के सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह और आरपी राय मौजूद रहे।
अखिलेश मिश्रा गुड्डू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूर्व में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, मुरलीमनोहर जोशी अमित शाह जैसे कुशल नेतृत्व के दम पर भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है। जिसके लिए हमारे कार्यकर्ताओं नेताओं पदाधिकारियों ने कठोर परिश्रम किया है।
पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा जो वादा करती है उसे पूरा करने का काम करती है। आरपी राय ने कहा कि आप जैसे सभी सक्रिय सदस्यों ने ही भाजपा की नींव बनकर भाजपा को मजबूत किया है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद डा.संतोष सिंह, राम दर्शन यादव, डा.श्याम नारायण सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू, पवन सिंह मुन्ना, पूनम सिंह, विनय प्रकाश गुप्ता, सुक्खू राम भारती, ब्रजेश यादव, पवनदेव त्रिपाठी, संजय यादव, मिथिलेश चौरसिया, मृगांक शेखर सिन्हा, सत्य प्रकाश पांडेय, शशिकांत विश्वकर्मा, धर्मेंद्र सिंह, विवेक निषाद बाबूराम चौहान, सुरेंद्र सिंह, आशुतोष पाठक, बबिता जसरासरिया आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार