अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय क्षेत्र के मदियापार स्थित शहीद उपवन में विधान परिषद सदस्य भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक ने 1962 भारत चीन युद्ध में शहीद हुए भगवती प्रसाद सिंह के आदम कद प्रतिमा पर उनके शहादत को याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया। तत्पश्चात मदिया पार में शहीद पार्क से डॉ.फूलचंद सिंह के घर से होते हुए प्रशांत सिंह के घर तक लगभग 200 मीटर आरसीसी सड़क का फीता काटकर लोकार्पण किया।
उन्होंने कहा कि समाज में एक नए जागरण का आगाज हुआ है जो हमारे पुरखे हैं शहीद हैं और जो नई पीढ़ी है उनके बारे में उन्हें और जानकारी रखनी चाहिए। भगवती प्रसाद सिंह ने 1962 के चीन युद्ध में दुश्मनों के साथ अदम्य साहस का परिचय देते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी। इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा सुंदरीकरण से लेकर अन्य योजनाओं के बारे में भी बात की गई है। यहां के लोगों की सुविधा के लिए 200 मीटर आरसीसी सड़क मार्ग का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर संतोष यादव, विनोद राजभर, हरीश तिवारी, डॉ.राजेंद्र सिंह, रामधनी विश्वकर्मा, रणउदय सिंह, राहुल सिंह, अभिनव सिंह, संतोष जायसवाल, अरविंद जायसवाल, रितेश जयसवाल आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद