भाजपा ने किया गांव चलो अभियान की शुरुआत

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी मंडल लालगंज के द्वारा गांव चलो अभियान की शुरुआत मंडल अध्यक्ष लालगंज रजनीकांत त्रिपाठी के नेतृत्व में किया गया।
गांव चलो अभियान के प्रवास के क्रम में आज मेहरों कला में घर-घर संपर्क कर लाभार्थियों से संवाद स्थापित किया गया। सभी को सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों से अवगत कराया गया तथा जनता ने भी सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं के लिए मोदी जी और योगी जी को धन्यवाद दिया। इस मौके पर कार्यक्रम के मंडल संयोजक विशाल राय, सहसंयोजक आनंद राय, अनिल चौहान, के साथ वीरेंद्र राय, रोहित चौहान, सुनील विश्वकर्मा, इकराम अहमद, प्रिंस यादव, सत्यम उपाध्याय, सोनू आदि मंडल कार्यकर्ता व ग्राम संयोजक राजेश राजभर आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *