लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवगांव में अशोक कुमार सिंह भाजपा मण्डल मार्टिनगंज प्रभारी के नेतृत्व व मण्डल अध्यक्ष राजेश सिंह की अध्यक्षता में स्वच्छता अभियान व एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवगांव परिसर में पीपल, बट वृक्ष तथा अन्य छायादार पौधे रोपित किए गए। कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा.राजेन्द्र प्रसाद तथा ओमप्रकाश सिंह पूर्व क्षेत्रीय संयोजक भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ गोरखपुर क्षेत्र विशेष रूप से उपस्थित थे। भाजपा नेता अशोक कुमार सिंह, ओमप्रकाश सिंह तिलखरा व मण्डल अध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि वृक्ष धरा की शोभा होते हैं। वृक्षों का मानव जीवन में बहुत बड़ा योगदान है। धरा को हरा भरा कर जीवन को अवर्षण, प्रदूषण से बचाया जा सकता है। स्वच्छता का जीवन में बहुत बड़ा योगदान है। स्वच्छता से संचारी रोगों की वृद्धि को रोका जा सकता है। इस अवसर पर बेलाल अहमद खान जिला महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा, अजय जायसवाल जिला कोषाध्यक्ष किसान मोर्चा, मनोज सिंह मंडल महामंत्री, रणधीर सिंह व धीरेंद्र साहू मंडल उपाध्यक्ष, आनंद सिंह मंडल मंत्री, विजेंद्र सिंह मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा, शिव शंकर चौहान आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद