कार्यकर्ताओं से मिले भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष

शेयर करे

पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। गोपालपुर विधानसभा के पटवध सरैया बाजार में दीपावली के शुभ अवसर पर कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय अपने काफिले के साथ कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे। कार्यकर्ता सुबह से ही निगाहें बिछाए उनके स्वागत के लिए इंतजार कर रहे थे।
बिलरियागंज मंडल महामंत्री रुद्र प्रकाश राय उर्फ पिंटू राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा अध्यक्ष का स्वागत किया गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने एक-एक कार्यकर्ताओं से उनका हाल-चाल जाना। इसी कड़ी में भाजपा के बहुत पुराने जुझारू कार्यकर्ता सुरेंद्र राय उर्फ़ महंत राय का स्वास्थ्य कुछ खराब होने के नाते उन्हें तुरंत आजमगढ़ किसी डॉक्टर से बात करके उनके द्वारा इलाज के लिए भेजा गया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से उनकी समस्या सुनी और समाधान के लिए अधिकारियों को जअवगत कराया। इस अवसर पर सुरेंद्र राय उर्फ़ महंत राय, अमरजीत सरोज सभासद, राजा मौर्य, गुड्डू मौर्य, अभिषेक राय, मुन्ना राय, दुर्गा मौर्य, गोलू सिंह, संजय राय प्रबंधक, सोनू सिंह आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *