लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भाजपा लालगंज के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया और उनके योगदान पर विचार व्यक्त किया। पूर्व क्षेत्रीय संयोजक ओम प्रकाश सिंह, जिला उपाध्यक्ष राम नयन सिंह और जिला मंत्री सुनील सिंह डब्बू ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जैसा नेता किसी युग में एक बार ही जन्म लेता है। वे भारतीय राजनीति के अजातशत्रु थे।
वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में अटल बिहारी वाजपेयी ने देश के सर्वांगीण विकास की मजबूत नींव रखी। स्वर्णिम चतुर्भुज सड़क योजना निर्माण के क्षेत्र में एक नई क्रांति का प्रतीक बनी। उन्होंने भारत को नई ऊंचाई और वैश्विक पहचान दिलाई। अटल बिहारी वाजपेयी कवि हृदय, साहित्यवेत्ता और कुशल राजनीतिज्ञ थे। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष राम नयन सिंह, जेपी सिंह, बृजेश सिंह, बहादुर राम आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद