भाजपाइयों ने सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। हर घर तिरंगा अभियान देश के नायकों को स्मरण करने का पर्व है। भाजपा द्वारा चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत लालगंज में मण्डल अध्यक्ष भाजपा रजनीकांत त्रिपाठी के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मण्डल अध्यक्ष ने कहा हर घर तिरंगा अभियान के मध्यम से देश की आजादी की लड़ाई लड़े सपूतों को नमन करने का एक अवसर पार्टी ने दिया है। भाजपा जिला सोशल मीडिया प्रभारी आदर्श राय ने कहा कि देश में सांस्कृतिक विभिन्नता को समाहित किए राष्ट्रीय एकता का एक उत्सव की तरह है। हर घर तिरंगा अभियान पर्व है देश के नायकों को स्मरण करने का। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक आनंद राय, सह संयोजक संतोष तिवारी, मण्डल उपाध्यक्ष विशाल राय, वीरेंद्र राय, शिवराम प्रजापति, अनिल चौहान, लल्लन प्रजापति, प्रिंस सिंह आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *