बिलरियागंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। गोपालपुर विधान सभा के भारतीय जनता पार्टी की भीमबर मण्डल की मण्डल कार्य समिति एवं डाटा प्रबन्धन कार्य उपयोगिता की बैठक का आयोजन रविवार की शाम भीमबर बाजार स्थित एक मैरेज हाल में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महामंत्री विनोद उपाध्याय ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुये कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ताओं को भाजपा की नीतियों को पूरी तरह से लोगों के बीच लाना है। इसके लिए भाजपा के बूथ कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी, ओम प्रकाश तिवारी, रविंद्र सिंह, दीपक मिश्र, लालजी सिंह, नमित पांडेय, रमेश सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-तारकेश्वर मिश्र