अंजानशहीद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सगड़ी तहसील क्षेत्र में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय जैसे ही आजमगढ़ जनपद की सीमा में प्रवेश किए तो महुला से ही उनका स्वागत फूल मालाओं ढोल नगाड़ों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया। इस दौरान, महुला लाटघाट रजादेपुर जीयनपुर अंजान शहीद बनकट आदि स्थानों पर उनका भव्य स्वागत किया गया।
पहली बार शिर्ष नेतृत्व ने उन्हें गोरखपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया तो भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गयी। जीयनपुर में उन्होंने स्वागत के दौरान कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता होगी। संगठन को मजबूत करने की संगठन को मजबूती मिल सके। उन्होंने कार्यकर्ताओ में जोश भरते हुए नगर पंचायत और लोकसभा के चुनाव में मजबूती से आगे बढ़ने एवं सभी सीटों को जीतने का गुरु मंत्र देते हुए पूरी ताकत लगाने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश का विकास भाजपा ही कर सकती है। जिस तरह से प्रदेश में डबल इंजन की सरकार प्रत्येक क्षेत्र का विकास मजबूती से कर रही है। जिससे विपक्ष घबराया हुआ है। यह गरीबो किसानों मजदूरों के लिए तेजी से विकास कर रही है। अब भय भ्रष्टाचार से योगी राज में कानून का राज स्थापित हुआ है। जीयनपुर में ध्रुव सिंह भाजपा जिलाध्यक्ष, मनीष मिश्रा, जीयनपुर में बंदना सिंह पूर्व विधायक, अभिषेक राय, अतुल राय, ज्ञानेंद्र मिश्रा, यशवंत सिंह सोनू, अरुण कुमार श्रीवास्तव, अरबिंद जायसवाल, राधेश्याम सिंह खटालू, संदीप सिंह, प्रवीण राय सिद्धनाथ राय, रितेश यादव, भोलू राय, सत्यम चौबे, विवेक राय, विजय राय, आदि लोगों ने स्वागत किया।
रिपोर्ट-फहद खान