माहुल आजमगढ (सृष्टिमीडिया)। अहरौला क्षेत्र के पखनपुर गांव निवासी भाजपा नेता संजय सिंह के पुत्र की घर से दो सौ मीटर दूर पोखरे में डूबने से मौत हो गई। शनिवार सुबह शव पोखरे से खोजबीन करने के दौरान मिला।
शुक्रवार दोपहर को भाजपा नेता के पुत्र बलराम सिंह उर्फ छोटू अपने पुराने घर से दूसरे घर पर जाने के लिए निकला था। जब शुक्रवार शाम तक घर नहीं पहुंचा तो परिजन इधर-उधर ढूंढने लगे। पूरी रात परिजन खोजते रहे। थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई वहीं शनिवार को सुबह पोखरे में खोजबीन हुई तो शव मिला। परिजनों ने बताया कि मृतक को दौरा भी पड़ता था। कुछ मानसिक स्थिति कमजोर थी। परिजनों ने पंचनामा कराकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक दो भाईयों में दूसरे नंबर पर था। मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख शकील अहमद, कोयला ब्लाक प्रमुख संतोष यादव, भाजपा उपाध्यक्ष हनुमंत सिंह, बालमुकुंद सिंह, अभिषेक सिंह, चन्द्रजीत तिवारी, मुसाफिर सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता मौजूद रहे।
रिपोर्ट-श्यामसिंह