सभा स्थल का भाजपा नेताओं ने किया निरीक्षण

शेयर करे

सृष्टिमीडिया आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष सदर ध्रुव सिंह जिलाध्यक्ष लालगंज ऋषिकांत राय, अखिलेश मिश्रा गुड्डू, वन्दना सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 4 अगस्त को आईटीआई मैदान में होने वाली जनसभा स्थल का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सदर ध्रुव सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आईटीआई मैदान में जनसभा होनी है जिसमें 10 हजार कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। जनसभा को सफल बनाने के लिए जिला कार्यालय पर पदाधिकारियों संग बैठक कर जिम्मेदारी सौंपी गई। मुख्यमंत्री आजमगढ को विभिन्न योजनाओं की सौगात देने आ रहे हैं।
इस अवसर पर विनोद उपाध्याय, पवन सिंह मुन्ना, हरिवंश मिश्रा, राजेश सिंह महुवारी, नागेन्द्र पटेल, महेंद्र मौर्या, विनय प्रकाश गुप्ता, विवेक निषाद, प्रवीण सिंह, धर्मेंद्र सिंह, राजीव सिंह पप्पू, दीपक चतुर्वेदी, मृगांक शेखर सिन्हा, अवनीश चतुर्वेदी, अभिनव श्रीवास्तव, राजीव शुक्ला, सौरभ सिंह, बाबू राम चौहान, नन्हकूराम सरोज मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *