भाजपा नेता ने जन्मदिन पर मरीजों में बांटा फल

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भाजपा नेता एवं प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा हिमांशु पांडेय का जन्मदिन मंगलवार को समाजसेवा के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर अमर शहीद राजा जयलाल सिंह 100 शैय्या अस्पताल में भर्ती मरीजों तथा बाहर से आए परिजनों को फल वितरित किए गए। वहीं गरीब वर्ग के बच्चों में मिष्ठान और फल बांटकर जन्मदिन को विशेष बनाया गया।
अस्पताल के स्वास्थ्य अधीक्षक डा.एसके ध्रुव ने मरीजों को फल वितरण की सराहना करते हुए कहा कि हिमांशु पांडेय का यह कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने बताया कि पांडेय ने अस्पताल परिसर में एक महिला शौचालय बनवाने का भी संकल्प लिया है।
भाजपा नेता रामचंद्र जायसवाल ने कहा कि हिमांशु पांडेय जैसे युवा नेता समाजसेवा के क्षेत्र में नई मिसाल कायम कर रहे हैं। भाजपा नेता आनंद तिवारी ने कहा कि जन्मदिन पर फल व मिष्ठान वितरण कर उन्होंने गरीबों और मरीजों का हालचाल जानकर समाज को सेवा और संवेदना का संदेश दिया है। हिमांशु पांडे मूल रूप से अतरौलिया क्षेत्र के शेखपुरा गांव निवासी हैं जिनका पूरा परिवार ही समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभाया। परिवार से ही प्रेरणा लेकर हिमांशु पांडे लगातार समाज हित में कार्य कर रहे हैं तथा ब्राह्मण समाज के हित के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *