सार्वजनिक अवकाश समाप्त कर भाजपा ने किया भगवान विश्वकर्मा का अपमान: रामआसरे विश्वकर्मा

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के तत्वाधान में नरौली स्थित विश्वकर्मा भवन पर विश्वकर्मा पूजा एवं जयंती समारोह का आयोजन रविवार 18 सितंबर को किया गया। मुख्य अतिथि महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा थे। उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा के चित्र के सम्मुख आरती व हवन पूजन के साथ किया।
अध्यक्षता कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नगर पंचायत बिलरियागंज के अध्यक्ष वीरेंद्र विश्वकर्मा ने किया। पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने कहा कि आज के दिन भगवान विश्वकर्मा का पूजा पर्व पूरे देश में मनाया जाता है। सबसे पहले नेताजी और उसके बाद अखिलेश यादव ने सपा सरकार में विश्वकर्मा पूजा का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था। भाजपा सरकार ने भगवान विश्वकर्मा के पूजा पर्व पर घोषित सार्वजनिक अवकाश निरस्त कर भगवान विश्वकर्मा का अपमान कर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा विश्वकर्मा समाज की विरोधी है। सरकार की गलत नीतियों के चलते प्रदेश में गरीबी भुखमरी महगांई और बेरोजगारी लगातार बढती जा रही है। विश्वकर्मा समाज पर सत्ता संरक्षित लोगो के अत्याचार पर कार्यवाही न कर भाजपा सरकार केवल अपना गुणगान करने में लगी है। विश्वकर्मा समाज भगवान विश्वकर्मा के अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने सरकार से 17 सितम्बर को विश्वकर्मा पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की। इस अवसर पर डॉ.जेआर विश्वकर्मा, अमरनाथ विश्वकर्मा, राम प्रकाश विश्वकर्मा, मनीष विश्वकर्मा, अनिल विश्वकर्मा, डॉ.श्रीराम विश्वकर्मा, दीपक विश्वकर्मा, शिवम ओझा सहित विश्वकर्मा समाज के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे। संचालन जिला महामंत्री दिनेश विश्वकर्मा ने किया।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *