आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। 25 जून को तत्कालीन प्रधानमंत्री रहीं इंदिरा गांधी के कार्यकाल में देश भर में लगाये गए आपातकाल के विरोध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक गोष्ठी का आयोजन मिशन अस्पताल, हरबंशपुर के सभागार में हुआ। कार्यक्रम में भाजपा के जिला प्रभारी व उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक के सभापति संतराज यादव मुख्य अतिथि के रुप में व जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन व संचालन प्रवीण कुमार सिंह ने किया।
सभागार में उपस्थित नौजवानों और लोकतंत्र सेनानियों का स्वागत जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह ने किया। अध्यक्षता लोकतंत्र संगठन सेनानी के अध्यक्ष कन्हैया लाल श्रीवास्तव ने किया। लोकतंत्र संगठन सेनानी के मंत्री सभा नारायण राय, राजेंद्र सिंह, राम नयन सिंह, चंद्र विनोद सिंह, सिंहासन यादव, पति राम यादव ने भी गोष्ठी को संबोधित किया। मुख्य अतिथि संतराज यादव ने केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की तमाम योजनाओं को बताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संक्षिप्त कार्यकाल में लोकतंत्र सेनानियों को भी 5000 प्रतिमाह पेंशन की वृद्धि के साथ-साथ आयुष्मान भारत कार्ड व अन्य तमाम सुविधाओं को देने के लिए हम वचनबद्ध हैं। आने वाले समय में और भी सुविधाएं लोकतंत्र सेनानियों को मिलने की हम आशा और उम्मीद कर रहे हैं। गोष्ठी में प्रमुख रूप से लोकसभा सांसद दिनेश लाल यादव “निरहुआ” के प्रतिनिधि हरिकेश यादव, डॉ.श्याम नारायण सिंह, सच्चिदानंद सिंह, पंकज सिंह कौशिक, धर्मेंद्र सिंह, सौदागर भारती, धर्मवीर चौहान, संतोष चौहान, बलवंत सिंह, रमेश पाल, नवनीत गुप्ता, रवि यादव, चन्द्रशेखर सेठ, नीरज सिंह, अरविन्द राम, जोहन सोनकर, आदि उपस्थित रहे। डॉ.अशोक सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार