आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान जिला कार्यशाला का आयोजन सिधारी स्थित एक होटल के सभागार में किया गया। उद्घाटन सत्र में जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह और मुख्य अतिथि जिला प्रभारी अशोक सिंह का उद्बोधन हुआ। द्वितीय सत्र में मंडल प्रशिक्षण वर्ग की विस्तृत योजना बनाई गई। मंडल सह संचालन समिति तय की गई। मंडल व्यवस्था समिति तय की गई। मंडल प्रशिक्षण वर्ग कहां होगा, उसका स्थान तय किया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 के अंतर्गत 7 मार्च से 13 अप्रैल के मध्य मंडल प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम होगा जिसमें तय तिथि पर 24 घंटे में सात सत्र में मंडल प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम होना है। इसके लिए आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यशाला आयोजित किया गया है। पं दीनदयाल उपाध्याय ने दुनिया को एकात्म मानववाद का दर्शन दिया। उनके बताए मार्ग पर चलकर भाजपा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अन्त्योदय के उत्थान के लिये काम कर रही है। भाजपा राष्ट्रवाद से प्रेरणा लेकर सुशासन और विकास के माध्यम से समाज के सबसे निचले पायदान पर स्थित व्यक्ति तक सरकार की हर योजना का लाभ पहुंचा रही है। यही पं. दीनदयाल उपाध्याय का सपना था जिसे मोदी और योगी के नेतृत्व में भाजपा सरकार साकार कर रही है।
इस अवसर पर अखिलेश मिश्रा गुड्डू, घनश्याम पटेल, जयनाथ सिंह हरेन्द्र सिंह, प्रेम प्रकाश राय, सतेन्द्र राय, मंजू सरोज, पवन सिंह मुन्ना, विभा बर्नवाल, पूनम सिंह, लक्ष्मण मौर्या, रामपाल सिंह, प्रवीण सिंह, मृगांक शेखर सिन्हा, पूनम शर्मा, रेनू मौर्या, पिंकी सिंह, नन्हकू राम सरोज, विवेक निषाद, अवनीश चतुर्वेदी, अभिनव श्रीवास्तव, शोभित श्रीवास्तव, विशाल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार