भाजपा जिलाध्यक्ष ने चलाया स्वच्छता अभियान, किया पौधरोपण

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर गुरुवार को अतरौलिया क्षेत्र के भोराजपुर खुर्द गांव में स्वच्छता अभियान एवं पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष लालगंज विनोद राजभर शामिल हुए। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता अभियान से हुई, जिसमें जिलाध्यक्ष सहित सभी कार्यकर्ताओं ने गांव के समीप सरोवर पर साफ-सफाई की। इसके बाद पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसमें रेंजर बीर बहादुर सिंह अपने कर्मियों के साथ मौजूद रहे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए विनोद राजभर ने कहा कि पंडित जी का जीवन कठिनाइयों से भरा रहा, लेकिन उन्होंने सदैव समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने की बात कही। आज प्रदेश में स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत रक्तदान शिविर, श्रमदान, पौधरोपण जैसे 18 प्रकार के कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।
जिला उपाध्यक्ष चंद्रजीत तिवारी ने कहा कि जयंती पर आयोजित इस अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। लोगों को शपथ दिलाकर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है। जिला मंत्री नीरज तिवारी ने बताया कि बूथ स्तर पर भी पौधरोपण और सफाई अभियान चलाए जा रहे हैं।
इस अवसर पर रेंजर वीर बहादुर सिंह, सुनील पांडेय, जितेंद्र सिंह गुड्डू, संत राम निषाद, सुभाष निषाद, देवनारायण मिश्र, आनंद तिवारी, अभिषेक सिंह सोनू, आशुतोष चौबे, डॉ. संदीप पांडेय, अंकित शुक्ला, एडीओ पंचायत जयप्रकाश सिंह, सचिव अरुण आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *