लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शुक्रवार को लालगंज विकास खंड में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन लालगंज भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय ने फीता काट कर उद्घाटन किया। प्रदर्शनी विभिन्न प्रकार के स्टाल लगाये गये थे।
प्रदर्शनी में उज्ज्वला गैस कनेक्शन के लाभार्थियों को अपने खाते को आधार कार्ड से लिंक कराने की जानकारी प्रदान की गई। बताया गया कि तभी उनके खाते में सब्सिडी आ पाएगी। आने वाले समय में जो सरकार की ओर से रकम आएगी वह आधार कार्ड के बैंक खाते से लिंक होने पर ही प्राप्त हो सकेगी। इस अवसर पर पोषण अभियान के तहत गोद भराई व अन्न प्राशन कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष ऋषिकांत राय ने आरती नामक महिला की गोद भराई की रस्म अदा की। और प्रमिला नाम की महिला के बच्चे का अपने हाथों खीर खिलाकर अन्न प्राशन किया। इस मौके पर विभिन्न प्रकार के स्टाल लगाए गए हैं। बीडीओ आलोक कुमार सिंह, ऊषा सिंह, खुर्शीद बानो आदि इस मौके पर मौजूद हैं।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद