भाजपा जिलाध्यक्ष ने गिनायी सरकार की उपलब्धियां

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील परिसर में सेवा सुरक्षा और सुशासन को लेकर प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर गुरूवार को आखिरी दिन भाजपा जिलाध्यक्ष लालगंज विनोद राजभर ने सरकार की उपलब्धियां गिनायी। इस दौरान विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी के अलावा घरौंदी एवं वरासत की नकल सौंपी गयी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद राजभर ने किया।
कार्यक्रम में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन जिलाध्यक्ष विनोद राजभर, एसडीएम सुरेंद्र नारायण त्रिपाठी एवं तहसीलदार कमल कुमार सिंह ने किया। इसके बाद तहसील सभागार में गोष्ठी आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष विनोद राजभर ने कहा कि एक समय था जब विकास के नाम पर गरीबों का शोषण होता था, लेकिन जब से केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से गरीबों का शोषण, महिलाओं का उत्पीड़न बन्द हो गया है। क्राइम कंट्रोल है और डबल इंजन की सरकार में विकास का ग्रोथ बहुत तेजी से बढ़ गया है। अब आजमगढ़ का नाम बदनाम नही है। इसके बाद घरौदी, वरासत आदि की नकल का वितरण किया गया। ब्लाक परिसर में मेला और गोष्ठी का शुभारम्भ बीडीओ विमला चौधरी व समाज कल्याण अधिकारी गौरव यादव ने किया। बीडीओ विमला चौधरी द्वारा ब्लाक स्तरीय योजनाओं की जानकारी दी गयी। इस अवसर नायब तहसीलदार राजाराम, करुणेश सिंह, सोनू गिरी, विशाल सिंह, डॉ.अशेष पांडेय, राजेश पांडेय, प्रकाश यादव, मंडल अध्यक्ष रत्नेश बिन्द, श्रीलाल यादव, गुलजार शेख, दुर्गेश सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन कृष्ण कुमार यादव एवं जिलामंत्री दिलीप सिंह बघेल ने किया।
निजामाबाद प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय तहसील सभागार में गुरुवार को मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा विनोद राय ने सरकार की उपलब्धियां गिनायी। संचालन लालधर यादव जिला मंत्री लेखपाल संघ ने किया। इस अवसर पर तहसील प्रशासन द्वारा 22 लाभार्थी को घरौंदी प्रमाण पत्र मुख्य अतिथि के हाथों वितरित किया गया। पूर्व बार एसोशिएशन अध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में लगातार विकास कार्य चल रहा है। इस अवसर पर एसडीएम डॉ. अतुल गुप्ता, योगेंद्र राय, संतोष गौड़, पंकज राय, दुर्गा चौबे, राम प्यारे यादव, अशोक सिंह, राकेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय/वीरेन्द्रनाथ मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *