पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी का मनाया गया जन्मदिन

शेयर करे

आज़मगढ (सृष्टिमीडिया)़। कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती मनायी गयी। कार्यकर्ता ने उनके चित्र पर फूल चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित किया। अध्यक्षता शहर अध्यक्ष मोहम्मद नजम शमीम ने किया।

श्रद्धाजंलि सभा को सम्बोधित करते हुए नजम शमीम ने कहा कि राजीव गांधी ने अपना बचपन अपने दादा के साथ तीनमूर्ति हाउस में बिताया जहां इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री की परिचारिका के रूप में कार्य किया वह कुछ समय के लिए देहरादून के वेल्हम स्कूल गए लेकिन जल्द ही उन्हें हिमालय की तलहटी में स्थित आवासीय दून स्कूल में भेज दिया गया। बाद में उनके छोटे भाई स्वर्गीय संजय गांधी को भी इसी स्कूल में भेजा गया जहां दोनों लोग साथ रहे वह स्वभाव से गंभीर लेकिन आधुनिक सोच एवं निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता वाले स्व. राजीव गांधी देश को दुनिया की उच्च तकनीकों से पूर्ण करना चाहते थे जैसा कि वे बार-बार कहते थे कि भारत की एकता को बनाए रखने के उद्देश्य के अलावा उनके अन्य प्रमुख उद्देश्यों में से एक है 21वीं सदी के भारत का निर्माण, श्री गांधी सूचना क्रांति के जनक भी थे। बरकतुल्लाह बेग ने कहा कि श्री गांधी इतनी लोकप्रिय थे कि लोकसभा की 508 सीटों में 401 सीटें हासिल की थी इनको देश के इतिहास में सबसे बड़ा जनादेश प्राप्त हुआ था स्व. राजीव गांधी ने कंप्यूटर लाकर देश में लोगों को रोजगार से जोड़ा आज वर्तमान सरकार डिजिटल इंडिया का जो ढोल पीट रही है वह राजीव गांधी की ही देन है। इस अवसर पर मोहम्मद आमिर, संदीप कपूर, नसीम अहमद, अजय गौतम, मोहम्मद अफजल, अल्ताफ रजा, सोनू प्रजापति, जावेद अहमद खान, मुश्फिक जमाली, शिबू, आदित्य सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *