आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव के जन्मदिन पर छात्र नेता रोशन यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केक काट कर खुशी का इजहार किया। साथ ही उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने आने वाले कल में समाजवादी पार्टी को अखिलेश यादव को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया। साथ ही अपने-अपने बूथ को जिताने की जिम्मेदारी ली। इस अवसर पर दीपक यादव, मुकेश यादव, आशीष यादव, सुनील कुमार, सुशील यादव, दिव्यांश गोड़, कृष्णा यादव आदि उपस्थित रहे।
इसी क्रम में कार्यकर्ताओं ने धर्मेंद्र यादव पूर्व सांसद बदायूं के जन्मदिन पर जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किया। इस मौके पर आशीष यादव, दीपक यादव, दुर्गेश यादव, इंद्रेश यादव, अमन यादव, अंगद यादव, प्रिंस मिश्र, शशि कुमार, विमल दुबे, आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार