पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। विश्व आर्द्र दिवस 2026 के अवसर पर, ताल सलोना में एक बर्ड वाचिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें अलग-अलग स्कूलों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया, बोट पेट्रोलिंग के लिए नाव का उद्घाटन डीएफओ द्वारा किया गया।
इसके अलावा, जवाहर नवोदय विद्यालय, जीयनपुर में पर्यावरण, बर्ड फेस्टिवल से संबंधित प्रश्नोत्तरी, चित्रकला और वाद विवाद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जहाँ विजेता को शील्ड और अन्य प्रतिभागियों को डीएफओ द्वारा सांत्वना पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
रिपोर्ट-बबलू राय