पुलिस चौकी के पास से बाइक चोरी

शेयर करे

फरिहा आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय चौकी अंतर्गत फरिहा बाजार में पुलिस बूथ के सामने से एक मोटरसाइकिल चोरी हो गयी।
मोहम्मद अशरफ पुत्र सगीर निवासी फरिहा बाजार में दवा लेने आया हुआ था। मोटरसाइकिल खड़ा करके दवा लेने डाक्टर के पास गया। दवा ले करके जब बाहर आया तो मोटर साइकिल गायब देख सन्न रह गया। अगल बगल खोज बीन करने के बाद जब मोटरसाइकिल का पता नहीं चला तो चोरी की सूचना फरिहा पुलिस चौकी सहित निजामाबाद थाने पर दिया।
रिपोर्ट-जयहिन्द यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *