माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अहरौला के स्थानीय कस्बे की सोमवारी बाजार से रविवार रात घर के सामने खड़ी व्यापारी की बाइक पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया।
गप्पू सोनी प्रतिदिन की भांति माहुल बाजार के फूलपुर रोड स्थित अपनी इलेक्ट्रानिक की दुकान बंद कर रात नौ बजे बाइक से घर पहुंचे और बाइक घर के सामने खड़ी करके अंदर चले गये। एक घंटे बाद जब वे खाना खा कर घर से निकले तो बाइक गायब देख सन्न रह गये। उन्होने इसकी सूचना माहुल चौकी की पुलिस को दिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर जांच में जुट गयी।
रिपोर्ट-श्यामसिंह