स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल

शेयर करे

पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बिलरियागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीनगर सियरहां स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जुड़े आजमगढ़-बिलरियागंज मुख्य मार्ग के सर्विस लेन चौराहे पर रविवार की शाम सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
आजमगढ़ की ओर से आ रहे बाइक सवार अभिषेक राव 23 वर्ष पुत्र नंदकुमार, निवासी मुख्य चौक थाना कोतवाली आजमगढ़, को शिवालिक चौराहे की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही एक स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो वाहन सेहदा की दिशा में फरार हो गया। हादसे में अभिषेक राव सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्काल डायल 112 पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घायल को एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय भेजवाया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है और फरार वाहन की तलाश कर रही है।
रिपोर्ट-बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *