अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने प्रधान पति बलराम यादव के ऊपर फायर कर दिया। यह संयोग ही था कि गोली हाथ को छूते हुए निकल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करते हुए तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गयी।
अतरौलिया थाना क्षेत्र के पेड़रा गांव निवासी प्रधानपति, पूर्व प्रधान बलराम यादव पुत्र दलधम्मन यादव की अतरौलिया सीएचसी के बगल में मेडिकल की दुकान है। रोज की भांति दुकान बंद करके मोटर साइकिल से अपने घर की तरफ जा रहे थे। जैसे ही घर के समीप पहुंचे थे कि दो बाइक पर सवार चार अज्ञात बदमाशों ने बलराम यादव पर फायर झोंक दिया। संयोग अच्छा रहा कि गोली बलराम यादव के बाएं हाथ को छूती हुई निकल गई। वहीं बलराम यादव ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर क्षेत्राधिकारी सिद्धार्थ सिंह, प्रभारी गौरव शर्मा, थानाध्यक्ष नदीम फरीदी, अपराध निरीक्षक यशवंत सिंह घटना स्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गये। बलराम यादव को तुरंत नजदीकी 100 शैय्या अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने मामूली इलाज करने के बाद छोड़ दिया। बलराम यादव ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि अज्ञात बदमाशों ने उनको जान से मारने की नियत से एक फायर किया था। बलराम यादव ने बताया 20 वर्ष से गांव का प्रधान हूं वर्तमान में मेरी पत्नी गीता यादव प्रधान है मेरा किसी से कोई रंजिश या दुश्मनी भी नही है। मामला जो भी कुछ हो पुलिस छानबीन में जुट गई है। देर रात तक पुलिस इस घटना की जांच में जुटी रही। थाना प्रभारी नदीम अहमद फरीदी ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है, हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई करते हुए छानबीन की जा रही है।
इनसेट-
जल्द ही होगा घटना का खुलासा-एसपी
आजमगढ़। घटना के सम्बंध में पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि रात को एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गयी कि उसके हाथ में गोली लगी है। सूचना पर तत्काल उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होने कहा कि अभी जांच में पता चला है कि प्राथमिक मेडिकल रिपोर्ट में फायर आफ इंजरी की पुष्टि नहीं हुई है इसे इस्पर्ट ओपेनियन के यहां जांच के लिए रेफर किया जा रहा है कि इंजरी किस प्रकार की है। तमाम पहलू हैं सभी पहलूओं पर विवेचना की जा रही है इस घटना का जल्द ही खुलासा किया जायेगा। जो भी शामिल होगा उसके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जायेगी।
रिपोर्ट-आशीष निषाद