ट्रक से टकराकर बाइक सवार घायल

शेयर करे

रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सहीदवारा बाजार में मालवाहक ट्रक मंे बाइक अनियंत्रित हो कर टकरा गई जिससे बाइक सवार युवक घायल हो गया।
सरायमीर थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी सुधीर कुमार 25 वर्ष बुधवार को बाइक से जिला मुख्यालय जा रहा था। उसी दौरान मालवाहक ट्रक जो मोटर एजेंसी के सामने वाहन रोक रहा था। अचानक ट्रक के ब्रेक मारने से बाइक ट्रक से टकराते हुए पहिया के नीचे घुस गई। घटना में बाइक सवार को मामूली चोटे आई। लोगो ने स्थानीय चिकित्सक के यहां उपचार कराया। नागरिकों का कहना है कि मोटर एजेंसी के सामने ऐसे ही वाहन बेतरतीब खड़े किये जाते हैं जिससे आयेदिन दुर्घटनाएं होती हैं।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *