छुट्टा पशु से टकराकर बाइक सवार की मौत

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। छुट्टा पशु से टकराकर बाइक सवार की गई जान, एक की हालत गंभीर ।बता दें कि बीती रात लगभग 10रू00 बजे अंबेडकर नगर की तरफ से आ रहा बाइक सवार सिकंदरपुर पेट्रोल पंप के समीप एनएच 233 पर छुट्टा पशु से टकरा गया जिससे बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें एक बाइक सवार की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसको जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
मृतक दिनेश पुत्र फुनफुन उम्र 27 वर्ष निवासी चांदपुर थाना महाराजगंज जो अपने चचेरे भाई राजू कुमार पुत्र पन्नालाल उम्र 22 वर्ष के साथ अंबेडकर नगर के बसखारी में किसी कार्य से गया था। बीती रात वापस घर आते समय जैसे ही अतरौलिया थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा ही था कि सड़क पर एक छुट्टा पशु से टकरा गया जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, वही बाइक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना डायल 108 को देकर नजदीकी स्थित 100 शैय्या अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने दिनेश पुत्र फुनफुन को मृत घोषित कर दिया, वही राजू कुमार की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी शशिकला का रो रो कर बुरा हाल है।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *