बिदुषी और क्रांतिकारी महिला थी अहिल्याबाई: संगीता आजाद

शेयर करे

बिलरियागंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय नगर पालिका के एक मैरेज हाल के प्रांगण में बृहस्पतिवार को भाजपा कार्यकताओं द्वारा अहिल्या बाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद संगीता आजाद और पूर्व सदस्य महिला आयोग संगीता तिवारी रही।
कार्यक्रम का शुभारम्भ डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं.दीनदयाल उपाध्याय और अहिल्याबाई होल्कर के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद संगीता आजाद ने आहिल्या बाई होल्कर पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह एक बिदुषी और क्रांतिकारी महिला थी। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में रहकर अपने देश के लिये अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। काश्मीर से कन्याकुमारी तक 1100 मंदिरो का जीर्णाेद्धार कराया, जिसमे काशी विश्वनाथ और सोमनाथ मंदिर प्रमुख हैं। उन्होंने अनेक धर्मशालायें और कुएं बनवाये। आज उन्हीं की प्रेरणा से हमारी सरकार महिलाओ को आगे बढ़ने के लिये अनेक योजनाएं चला रही है। भारत की सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर में हमारी बहने कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने आहिल्याबाई होल्कर की यादंे ताजा कर दी। पूर्व सदस्य महिला आयोग संगीता तिवारी ने उनके संघर्षमय जीवन पर बिस्तार से चर्चा किया।
इस अवसर पर हरिवंश मिश्र, दीपक मिश्र, रूद्र प्रकाश राय, रविन्द्र प्रताप सिंह, उमेश गोंड, बिरेन्द्र विश्वकर्मा, प्रदीप गुप्ता, अभिषेक सिंह, बन्टी राय, अरबिंद गुप्ता, बृजेश सिंह, अश्वनी मिश्र आदि उपस्थित रहे। संचालन चन्द्रपाल सिंह ने किया।
रिपोर्ट-तारकेश्वर मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *