ठेकमा आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। ठेकमा ब्लाक के पूर्व प्रमुख आजमगढ़ बसपा के पूर्व प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना ने गुरूवार को अपने आवास भगवतीपुर में कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा के मंडल अध्यक्ष बृजेश राय, ठेकमा मंडल अध्यक्ष उमाकांत तिवारी के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि भूपेंद्र सिंह को पार्टी में शामिल होने से पार्टी मजबूत हो गयी है। भाजपा प्रत्याशी नीलम सोनकर की जीत तय है। मुन्ना सिंह को भाजपा में शामिल होने से सपा प्रत्याशी की राह कठिन हो गयी है। इस मौके पर विधानसभा संयोजक प्रमोद राय, विश्व हिन्दू परिषद अध्यक्ष जयशंकर सिंह, विहिप पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष अनिल राय, दीपक राय, भाजपा नेता विपुल सिंह, अंजना सिंह, रविकांत राय, बालमुकुंद तिवारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष मंडल सूर्यभान राय, जिला मीडिया प्रभारी विशाल राय, दीपक राय, अप्पू यादव महाप्रधान जिला पंचायत सदस्य संध्या सिंह, दुर्गावती देवी, इंद्रसेन यादव प्रधान जिंदपुर, अजय यादव प्रधान शेखपुरा पठानपुर बकेश प्रधान जितेंद्र राय दरियापुर बसई प्रधान उर्मिला देवी पूर्व प्रधान लालधारी यादव सहित हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-एमके राय