आजमगढ़। स्थानीय विकास खण्ड के डीहा गांव में सोमवार सुबह सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अमृत सरोवर के अन्तर्गत जल ही जीवन है के तहत जल संचयन के लिए ग्राम पंचायत के विकास और सुंदरीकरण हेतु 18 लाख 85 हजार रुपए की लागत से तैयार होने वाले सरोवर का भूमि पूजन भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह और पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य द्वारा विधि विधान से संपन्न हुआ।
भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजना जल जीवन मिशन और जल संचयन की दिशा में किए जा रहे कार्यों के लिए प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री साधुवाद के पात्र है। जब चौतरफा भूगर्भ जल स्तर नीचे जा रहा है और जल के लिए कई प्रदेशों और देश में लोगों के बीच मारामारी हो रही है। ताल तलैया सूख रहे हैं जल के बगैर खेत खलिहान, पेड़ पौधे, जीव जंतु सभी बेहाल और खस्ताहाल स्थिति में हैं। ऐसे में तालाबों के निर्माण की अहमियत बढ़ जाती है। तालाब और सरोवर के माध्यम से कई प्रकार की कठिनाइयों से छुटकारा मिल सकता है। ऐसे में ग्राम पंचायत डीहा में अमृत सरोवर के अन्तर्गत सरोवर के निर्माण की पहल निश्चित ही सराहनीय कदम है और ऐसा प्रत्येक ग्राम पंचायतों को इस योजना में पहल करनी चाहिए। कार्यक्रम को जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार, खण्ड विकास अधिकारी कविता तिवारी, एडीओ पंचायत जनार्दन सिंह ने भी संबोधित किया। इस मौके पर ग्राम पंचायत अधिकारी हरिनंदन यादव, जेई गौरव सिंह, तकनीकी सहायक आर्यन खान, ग्राम प्रधान आदि उपस्थित रहे।
पवई प्रतिनिधि के अनुसार विकास खंड पवई में डॉ.भीमराव अंबेडकर अमृत सरोवर का भूमि पूजन कार्यक्रम ग्राम पंचायत छज्जोपट्टी में सम्पन्न हुआ। अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत अजय कुमार सिंह, खण्ड विकास अधिकारी ओम प्रकाश सिंह, एडीओ पंचायत पारसनाथ यादव, सचिव रंजीत कुमार, तकनीकी सहायक भोलाराम, ग्राम प्रधान सुभाष चंद, मुख्य अतिथि पूर्व सांसद एवं वर्तमान विधायक फूलपुर पवई रमाकांत यादव रहे। रमाकान्त यादव ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते कहा कि आज बुद्ध पूर्णिमा का दिन है इस दिन अमृत सरोवर का शिलान्यास हो हो रहा है इससे यहां की जनता को इसका लाभ मिलेगा। अपर मुख्य अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अमृत सरोवर का जिले में 150 और ब्लॉक में तीन अमृत सरोवर का कार्य किया जाएगा जिसकी लागत 18 लाख रुपये है। जिसका 8 लाख रुपया मनरेगा के तहत कार्य किया जाएगा। गांव के लोगों को रोजगार मिलेगा इसका उद्घाटन 15 अगस्त को किया जाएगा। इस मौके पर विवेक तिवारी, अशोक कुमार, विनय राजभर, राजू पंडित, सुभाष यादव, रमेश यादव, सोनू यादव, फूलचंद राजभर आदि उपस्थित रहे।
लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार रविवार को ग्राम पंचायत लखमीपुर उबारपुर में रुद्राणी माता मंदिर पर स्थित अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत पोखरे के विकास कार्यक्रम का भूमिपूजन व उद्घाटन लालगंज भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषि कांत राय द्वारा किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम लालगंज एसएन त्रिपाठी, बीडीओ राजन राय, ओमप्रकाश सिंह ग्राम प्रधान केशव नाथ यादव आदि प्रमुख रूप से मौजूद। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी ने सभी ग्रामीणों से तन मन धन से सहयोग करने की अपील की। पोखरे में सीढ़ी, घाट, बैठने के लिए ब्रेंच, किनारे खड़ंजा तथा बैरीकेडिंग का कार्य किया जायेगा।